रायबरेली: खाने का पैसा मांगने सिपाहियों ने ढाबा संचालक को पीटा, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए की कार्रवाई

रायबरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक के तेज तर्रार छवि के बावजूद विभागीय मातहत शर्मसार करने में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें खाना खाने के बाद ढाबा संचालक द्वारा रुपये मांगने पर दो सिपाहियों ने जमकर हंगामा किया। यही नहीं आरोप यहां तक है कि दोनों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट भी किया।

मामले का वीडियो वायरल हुआ तो महकमे में खलबली मच गई। एसपी ने तत्काल दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला डीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को दो पुलिसकर्मी खाने के लिए ढाबे पर पहुंचे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर खाना खाया और इसके बाद बिना पैसे दिए ही जाने लगे। 

आरोप है कि इस बीच ढाबा संचालक ने दोनों पुलिसकर्मियों से खाने के रुपये मांगे। इस पर पुलिसकर्मी आग बबूला होकर ढाबा संचालक से गाली गलौज शुरू कर दी।कुछ लोगों ने विरोध किया तो वर्दी के रौब में पुलिस कर्मियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।पुलिस कर्मियों की इस हरकत के बाद ढाबे पर लोगों की भीड़ लग गई, तो दोनों आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए।

इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इससे विभाग की किरकिरी होने लगी। वहीं मामला संज्ञान में आते ही एसपी डॉ यशवीर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी रवि चौधरी और आशु चौधरी डीह थाने में तैनात थे। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच सीओ सलोन यादवेन्द्र पाल को सौंपी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म