चंद्र ग्रहण : दोपहर से ही मंदिरों के कपाट रहे बंद, सुबह पांच बजे खोले गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चंद्र ग्रहण की वजह से रविवार दोपहर से ही शहर के मंदिरों के कपाट बंद हो गए।

रामायण मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर आदि मंदिरों में सुबह पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से ही कपाट बंद कर दिए गए। ग्रहण के सूतक दोपहर 12.57 से शुरू होने के कारण जगह-जगह भगवान के नाम का जाप और पाठ किए गए।

हरि मंदिर के पंडित सुनील शास्त्री ने बताया कि मंदिर के कपाट सोमवार सुबह पांच बजे खोला गया। सामान्य साफ-सफाई के साथ वस्त्र बदले गए। चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से रात्रि 1 बजकर 6 मिनट तक रहा।

 

संबंधित समाचार