करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए हाईकोर्ट का किया रुख

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। इस अर्जी पर 10 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है। इसमें संजय कपूर की वसीयत को चुनौती दी गई है। 

अर्जी में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत के बारे में उल्लेख किया और न ही उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने कभी इसके अस्तित्व के बारे में उल्लेख किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया का आचरण यह दर्शाता है कि ‘‘कथित वसीयत बिना किसी संदेह के उनके द्वारा तैयार की गई है।"  

करिश्मा कपूर के बच्चों ने याचिका में प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 7 हफ्ते तक संजय कपूर की वसीयत छुपाकर रखी। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में समायरा और किआन ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की मांग की है।

 

संबंधित समाचार