Bareilly : किशोर बोला अपहरण हुआ, जांच में पता चला गुस्से में भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार दोपहर 13 साल का किशोर रोता हुआ लोगों को झुमका तिराहा पर मिला। लोग उसे एसपी क्राइम के पास लेकर गए। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ लोग उसे नशा देकर किडनैप करके झुमका तिराहे पर छोड़कर चले गए थे।

एसपी क्राइम ने उसे एएचटीयू टीम को सौंप दिया। टीम ने मामला दर्ज करके उसे चाइल्डलाइन के पास रख दिया। उसके बाद सामने आया कि वह गुस्से में अपनी बहन के घर से भाग आया था। मंगलवार को बच्चे को उसके परिजन और रिश्तेदारों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

जिला गोंडा के थाना परसपुर निवासी 13 वर्षीय राज सोनी उर्फ सूरज पुत्र मुनीम कुमार सोनी सीबीगंज क्षेत्र के परधौली गांव स्थित अपनी बहन के घर पर रहा था। सोमवार दोपहर को वह किसी बात से नाराज होकर झुमका तिराहे के पास पहुंच गया।

जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अकेला देखा तो वह उसे एसपी क्राइम के कार्यालय पर ले गए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने बताया कि किशोर ने बताया कि वह किसी बात से नाराज होकर अपनी बहन के घर से आ गया था। उसके बाद उसके पिता और बहनोई को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार