आज का राशिफल | 10 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। अपरिचित लोगों से अधिक मेलजोल न रखें। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष- आज काम की उलझनों के कारण आप फंस सकते हैं। शरीर में थकावट और कमजोरी हो सकती है। शाम से पहले आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लेना हितकर होगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है।

मिथुन- आज समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। उच्च अधिकारी आपका प्रोत्साहन बढ़ाएंगे। पिता के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा। दिखावे के लिए धन खर्च कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। अव्यावहारिक लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

कर्क- आज कारोबार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी आरंभ करने के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहने वाला है। लोगों के बीच आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा।

सिंह- आज मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपनी सोच का दायरा विस्तृत रखें। आपके सद्गुणों की प्रशंसा होगी। बड़े-बुजुर्गों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। जल्दबाजी एवं क्रोध के कारण काम खराब हो सकते हैं।

कन्या- आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की चिंता मन में रहेगी। नकारात्मक बातों को अधिक तूल न दें।

तुला- आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। आप राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुशासित रहने वाला है। आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों के बोझ तले दब सकते हैं। मांगलिक कार्य की योजना बनाएंगे। आपकी मनःस्थिति विचलित हो सकती है। स्वार्थी व्यवहार के कारण प्रेमीजन आपसे खिन्न हो सकते हैं।

धनु- आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लोग आपके प्रति सहानुभूति रखेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर- आज आपको लोन और कर्ज लेने से बचना चाहिए। प्रेमीजन के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

कुंभ- आज विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। मानसिक रूप से अशांति का अनुभव कर सकते हैं। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।

मीन- आज मेहनत में कमी हो सकती है। घर के कार्यों में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

संबंधित समाचार