रामपुर : लकड़ी बीनने गया किशोर कोसी नदी में डूबा...मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव का मामला

सैदनगर, अमृत विचार: लकड़ी लेने गया किशोर कोसी नदी में डूब गया। किशोर अपने चार साथियों के साथ नदी को पार कर रहा था और बहाव तेज होने के कारण हादसे का शिकार हो गया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ।

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव की है। गांव निवासी मुशीर पुत्र रईस पेंटर उम्र 14 वर्ष बुधवार दोपहर बाद अपने साथियों के साथ जंगल से लकड़ी लेने गया था। बताते हैं कोसी नदी में बहाव तेज होने के कारण किशोर पानी की धार में बह गया। साथियों ने उसे बहता देख तो उनके होश उड़ गए। नदी से बाहर निकलने के बाद अन्य बच्चों में शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए

इस दौरान कुछ तैरने वाले युवक किशोर को ढूंढने के लिए नदी में घुस गए। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाल। परिजनों ने पास ही किसी चिकित्सक को किशोर को दिखाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन किशोर का सब लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल मृतक के घर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की बात कही तो परिजनों ने साफ इनकार कर दिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। उधर किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है

संबंधित समाचार