Bareilly : 48 पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग ने दर्ज किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिना अनुमति के लोहिया विहार कॉलोनी में 48 पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग और नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। वन विभाग ने सोसाइटी के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि नगर निगम ने डीएफओ को पत्र लिखकर नुकसान का आकलन करने को कहा है।

वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कॉलोनी में 48 पेड़ काटे गए हैं। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनीवासियों से बातचीत की और पाया कि पेड़ काटने का कार्य कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों ने किया था। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इसलिए एक-एक पेड़ की कीमत वसूल की जाएगी। साथ ही संबंधित जिम्मेदारों पर नियमानुसार दंड लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार