Rampur : बस में महिला से लूट करने वाले दो गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पकड़े बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार, अमृत विचार। बस में महिला से लूट करने के दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने के बाद खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गंज थाना क्षेत्र निवासी उस्मान अली पत्नी रुख्सार को साथ लेकर अपनी स्वार कोतवाली के गांव बिजारखाता बुधवार को ससुराल जा रहा था। शाम करीब चार बजे बस से सवार स्वार पहुंचे तो बस में दो युवक स्वार से सवार हुए थे। 

बस चलने के बाद रुख्सार को उल्टी हुई तो उस्मान उलझ गया। रुख्सार का पर्स ऊपर की सीट में रखा तभी दोनों बदमाश पर्स लेकर भाग गए। दंपती ने स्वार कोतवाली में जानकारी दी। पुलिस ने चार घंटे में ही बदमाशों को खोज निकाला। कोतवाल प्रदीप मलिक को सूचना मिली कि स्वार सीएचसी में दो लुटेरे लूटा हुआ सामान बांट रहे हैं। कोतवाल ने दरोगा लईक अहमद, कांस्टेबल कमलजीत सिंह, अर्पित कुमार, पवन कुमार के साथ छापामार कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से हैंड बैग, दो जोड़ी पाजेब चांदी की, एक जोड़ी कानों की झुमकी सोने की, दो अगूंठी व मेकअप का सामान बरामद किया है। लगभग दो लाख रुपये की कीमत बताई जा रही है। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जिला बरेली के मोहल्ला कोहाडपीर थाना प्रेमनगर निवासी राहुल कुमार व मोहल्ला स्वार खास निवासी मोहम्मद इरफान बताया है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा