UP : खो नदी में डूबे तीन किशोरों में एक का शव मिला, दो की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। शेरकोट क्षेत्र में बुधवार शाम खो नदी में तीन किशोर डूब गए थे। गोताखारों ने एक का शव बरामद कर लिया। मोहल्ला निकम्मा शाह निवासी छोटू (18), रौनक (13) और सीनू (11) लकड़ी बीनने के लिए खो नदी किनारे गए थे।

 इसी दौरान नहाने के दौरान तीनों डूब गए। पुलिस, एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे सीनू का शव बरामद हुआ। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन गई। रौनक और छोटू की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जब तक सभी लापता किशोरों का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार