बरेली : नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें विद्यार्थी
एमजेपीआरयू में सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन
बरेली, अमृत विचार: एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय की स्थापना के साथ एक नया अध्याय जुड़ गया है। जिसके तहत बीएससी (ऑनर्स) कृषि और एमएससी कृषि की पढ़ाई शुरू हो गई। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्हें शैक्षणिक और शोध गतिविधियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन एक विशेष इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आईएआरआई के पूर्व उप महानिदेशक प्रो. गजेन्द्र सिंह ने छात्रों को कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. केपी. सिंह ने छात्रों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक और उद्यमी बनने का लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि छात्रों को नौकरी खोजने वाला नहीं, नौकरी देने वाले बनना चाहिए ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकें। प्रो. एसएस बेदी, प्रो. उपेंद्र कुमार, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. जेएन मौर्या, डॉ. अतुल कटियार, डॉ. प्रीति यादव मौजूद रहीं।
