Kanpur News: जहानाबाद में दबोचा गया केशव, रेप के बाद नग्न वीडियो बनाकर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल
कानपुर, अमृत विचार। लड़कियों को दोस्त बनाकर दुष्कर्म करना और ब्लैकमेल कर दूसरों से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोपी केशव उत्तम को नौबस्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौबस्ता स्थित अस्पताल कैंटीन में काम करने वाला शातिर लड़कियों की नग्न वीडियो बनाता और फिर वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करता। शुक्रवार पुलिस को उसके जहानाबाद स्थित होटल में ठहने होने की सूचना मिली, तभी दबिश देकर दबोच लिया। दोपहर बाद पुलिस उसे थाने लाई और पूछताछ जारी है।
नौबस्ता के हंसपुरम इलाके में रहने वाली आठवीं की छात्रा पर गलत काम का दबाव डालने पर उसकी करतूत खुली थी। इसके बाद छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ आठ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता के अनुसार आरोपी केशव उत्तम फतेहपुर के जहानाबाद के लहुरी सराय का रहने वाला है। नौबस्ता में एक हॉस्पिटल की कैंटीन में काम करता था।
कैंटीन में एक परिचित युवक के होने के कारण उनके परिजन भी आते-जाते थे। तभी शातिर ने उनकी बेटी को दोस्ती कर ली। इसका पता चलने पर विरोध किया तो उसने गलती मानी। लेकिन बेटी का पीछा करता रहा। बीती एक सितंबर को बेटी स्कूल से लौट रही थी, तभी रास्ते में उसने अपने एक साथी के साथ बेटी को रोक लिया। बेटी पर गलत काम के लिए दबाव बनाया।
इसका पता चलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी अपना मोबाइल देकर धमकी देते भाग निकला। जब पीड़ित पिता ने उसका मोबाइल देखा तो गैलरी में 20 से अधिक लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिली। कुछ ऐसे आडियो मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह सेक्स रैकेट चला रहा था।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी को उसके गांव से पांच किमी दूर अमौली स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में छात्रा को परेशान करने की बात कबूली है। मोबाइल में जिन लड़कियों की फोटो मिली, उनसे दोस्ती की बात बताई है। जिसमें अधिकांश लड़कियों की शादी हो चुकी है। बातचीत के आडियो के आधार पर सेक्स रैकेट की छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जाएगी।
दोस्तों से रुपये लेने को गया था होटल
डीसीपी ने बताया कि आरोपी केशव उत्तम फरार होने पर बर्रा में तीन दिन रहा। इसके बाद चित्रकूट चला गया था। पांच दिन बाद वहां से उरई गया। उरई से शहर लौटने पर एक दिन चकेरी स्थित होटल में ठहरा। उसके बाद रुपये खत्म होने पर उसने अपने दोस्तों से संपर्क किया। दोस्तों से रुपये लेने के लिए अमौली होटल पहुंचा था। जहानाबाद में होने की जानकारी पुलिस टीम को हुई तो होटल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
