लोहिया संस्थान का आज 5वां स्थापना दिवसः CM योगी ने उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा में लगे चिकित्सकों को किया सम्मानित, लोगों को दी करोड़ों की सौगात
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोहिया संस्थान के मरीजों को कई सौगातें दिया। प्रदेश की पहली गामा नाइफ मशीन स्थापित करने के लिए शिलान्यास किया। एडवांस न्यूरो साइंस सेंटर की बिल्डिंग की भी शुरुआत किया।
इसके अलावा कई योजनाओं का शुभारंभ किया और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा में लगे चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।
शनिवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में लोहिया संस्थान का पांचवा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह अतिविशिष्ट अतिथि है।
8.png)
यह भी पढ़ेंः विकसित भारत: PM मोदी का विजन CM योगी का फॉर्मूला, दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन रहा यूपी
