Pratapgarh murder: मासूम बेटी की हत्या कर फरार हुआ पिता, दादी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में मासूम पुत्री की हत्या के आरोप में पिता पर मुकदमा दर्ज हुआ है । आसपुर देवसरा के इब्राहिम पुर गांव के निवासी शेखर निर्मल अयोध्या दर्शन करने की बात कहकर मुंबई से अपनी तीन वर्ष की पुत्री काशवी के साथ कुछ दिन पहले घर आया था। गुरुवार को काशवी का शव घर के अंदर मिला। 

शेखर निर्मल कमरे का ताला बंद करके बाइक से भाग निकला, इस मामले पहली तहरीर काशवी की दादी ने दी, दूसरी तहरीर बड़े पिता सुशील रजक ने देते हुए अपने भाई शेखर निर्मल के खिलाफ मासूम भतीजी के कत्ल का केस दर्ज कराया। 

पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया तो रिपोर्ट में काशवी की मौत बिजली के करेंट से होने की बात सामने आई, घटना के बाद से ही मृतका का पिता घर छोड़कर कर फरार है जानकारी मिलने पर मृतका काशवी की मां राधिका मुंबई से चल कर कल शुक्रवार को पोस्ट मार्टम हाउस पहुंची। 

तीन वर्ष से पति शेखर निर्मल और पत्नी राधिका से विवाद चल रहा था न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने आज बताया कि मृतका के पिता पर हत्या का केस दर्ज किया गया है ,राधिका की तहरीर भी दर्ज मुकदमा की विवेचना में शामिल कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ेंः PM Modi 75th Birthday: रक्तदान कर मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन, सेवा पखवाड़ा में भाजपा आयोजित करेगी कई कार्यक्रम

संबंधित समाचार