बाराबंकी: TET प्रकरण पर शिक्षकों ने विधायक साकेंद्र को सौंपा ज्ञापन, सेवा सुरक्षा की रखी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधायक ने मांगों को सरकार तक पहुंचाने का दिया आश्वासन

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षक पदाधिकारियों ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा विधान मंडल दल के सचेतक साकेंद्र प्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए मानवीय आधार पर वापस लेने तथा शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन कर सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने की मांग की गई। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि करोड़ों परिवारों का जीवन इन निर्णयों से प्रभावित होगा।

विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने शिक्षकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, संगठन मंत्री प्रमेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी जयकुमार, प्रवेश कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, शेर मोहम्मद, शरद चंद्र, भानु प्रताप, आलोक कुमार सिंह सरस, पवन वर्मा, सत्येंद्र वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का ज्ञापन आज

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाराबंकी  द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोमवार शाम 3 बजे गन्ना दफ्तर में सौंपा जाएगा।

 

संबंधित समाचार