कम होगा प्रदूषण... तभी स्वस्थ्य होगा जीवन, सेवा पर्व के दौरान स्वच्छ उत्सव मनाएगा वन विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध समेत पक्षी अभयारण्यों में खर-पतवारों की सफाई करने जैसे अभियानों को अंजाम देने की है तैयारी 

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में सेवा पर्व के दौरान स्वच्छ उत्सव मनाने की तैयारी वन विभाग ने भी कर रखी है। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पर्व में वन विभाग स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध समेत पक्षी अभयारण्यों में खर-पतवारों की सफाई करने जैसे अभियानों को अंजाम देगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण आदि विषयों पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने इस संबंध में मुख्यालय व जनपद स्तर पर सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं अभियान के समन्वय व निगरानी के लिए शासन स्तर पर उप्र के पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशांत शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वन विभाग ने भी विभागीय स्तर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (परियोजना) रामकुमार को आयोजन की सफलता के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) को प्रत्येक जिले में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। वन विभाग की ओर से आमजन, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों को पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। पं. उपाध्याय की जन्मदिवस पर एक घंटे का वृहद कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, एनजीओ, रोटरी-लायंस क्लब, ग्राम पंचायत सदस्यों, शिक्षकों, उद्योगपतियों, मेडिकल एसोसिएशन आदि को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्धाटन, सुरक्षा मुद्दों पर होगी गहन चर्चा

संबंधित समाचार