लापरवाही : मां-बाप लेते रहे स्विमिंग का मजा, पूल में डूब कर 4 साल की बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में शनिवार की शाम एक निजी क्लब के स्विमिंग पूल में डूब कर 4 साल की बच्ची की मौत हो गई, हालांकि परिवार की तरफ से इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। 

सिंधु नगर निवासी एक कारोबारी शनिवार शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी और 4 साल की बेटी के साथ एक निजी क्लब में गए थे। दंपती स्विमिंग का मजा ले रहे थे, इसी बीच उनकी 4 साल की बेटी भी पानी में गिर गई जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। कुछ देर बाद माता-पिता ने बच्ची को तलाश किया तो वह पानी में मिली। 

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि शनिवार की शाम एक निजी क्लब के स्विमिंग पूल में घटना हो गई थी। इस मामले में शिकायत नहीं मिली है बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

 

संबंधित समाचार