Bareilly : कथावचक अपने धर्म का प्रचार करें, मुसलमानों के सुधार को हमारे धर्म गुरु काफी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान पर जहां बवाल मचा हुआ है, दूसरी तरफ वह उलमा के निशाने पर भी आ गए हैं। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बिना नाम लिए उनके बयान पर पलटवार किया।

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि आजकल कथावाचक मुसलमानो और मुस्लिम महिलाओं पर बड़े मेहरबान दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों से कहना है कि वो अपने धर्म का प्रचार व प्रसार करें। मगर मुसलमानो या मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी नहीं करें।

मौलाना ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया है, कुरान शरीफ में महिलाओं के हुकूक और अधिकारों को लेकर पूरी एक सूरत मौजूद है। इस्लाम ने महिलाओं को सम्मान देते हुए कहा कि मां के पैरो तले जन्नत है। पैगम्बर ए इस्लाम ने मर्दों से कहा कि अपनी बीवीयो के साथ हुस्न ए सुलूक यानी अचछे व्यवहार के साथ पेश आओ।

मौलाना ने कथा वाचको को कटघरे मे खड़ा करते हुए कहा कि आप अपने समाज के हितों और समाज के अंदर फैल रही बुराईयों के खिलाफ सुधार की बात नहीं करते, बल्कि मुस्लिम समाज की महिलाओं और उनकी शादी विवाह की बातें करते हैं। मैं सभी कथा वाचको से कहना चाहता हूं कि मुस्लिम समाज के घरों में झाकने की कोशिश न करें, यहां पर जो मुस्लिम धर्म गुरु हैं वो मुस्लिम समाज के सुधार के लिए बराबर कोशिश करते रहते हैं। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता