अयोध्या में मूसलाधार बारिश: नगर निगम की लापरवाही से जनजीवन प्रभावित, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, चिकित्सालय तक भारी जलभराव

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में लगातार चार घंटे से हो रही मूसलधार बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। अयोध्या धाम राम जन्मभूमि रेलवे स्टेशन, श्री राम चिकित्सालय से लेकर गलियों तक भारी जल भराव देखने को मिला है।वही दूसरे तरफ शहर का रेतिया स्थित निषाद नगर वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नाले का गंदा और बदबूदार पानी घरों के भीतर घुसने से लोग भारी परेशानी में हैं।

मोहल्ले की गलियां, सड़कें और घरों के आंगन गंदे पानी से भर गए हैं। नगर निगम का अधूरा नाले का निर्माण और पानी के बहाव का सही इंतजाम न होने के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। बरसात बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा न होना निगम की लापरवाही को उजागर करता है। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें जलथल हो चुकी हैं और लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है।

हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, क्योंकि धान की फसल के लिए इसे अमृत के समान माना जा रहा है। लेकिन शहरवासियों के लिए यह बारिश नगर निगम की उदासीनता और अव्यवस्था की एक बड़ी सच्चाई बनकर सामने आई है।

ये भी पढ़े : 
गाजीपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, युवक की मौत, दो अन्य घायल

 

 

 

संबंधित समाचार