लखीमपुर खीरी : विवाहिता से प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहर खाकर दी जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केशवापुर, अमृत विचार। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव अगौना निवासी एक युवक ने विवाहिता से प्रेम-प्रसंग के चलते रविवार को जहर खा लिया, जिसे परिजनों द्वारा लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के युवक की मौत हो गई।

 गांव अगौना निवासी अवनीश कुमार (20) पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल का प्रेम-प्रसंग एक विवाहित महिला के साथ चल रहा था। शनिवार को प्रेमिका ने थाना गोला पहुच किसी बात की शिकायत की थी। अवनीश व इनके परिजन कोतवाली पहुंचे थे। चूंकि महिला विवाहित थी, तलाकनामा न होने के कारण पुलिस द्वारा दोनों को अपने अपने घर भेज दिया गया और अगले दिन परिजनों सहित बुलाया गया था। 

लेकिन युवक न जाने किस कारण कौन से दबाव में आ गया, जिसने रविवार को गोला कस्बे में जहर खा लिया। जानकारी परिजनों को लगी। आनन-फानन में गोला सीएचसी में भर्ती कराया,  हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई। मृतक अवनीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई मनोज कुमार (35), राहुल कुमार (28) की शादी हो चुकी थी। बुजुर्ग मां जो हृदय रोग की मरीज हैं उनको बेटे अवनीश की मौत की जानकारी नही दी गई। अवनीश की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

संबंधित समाचार