बदायूं : राजमार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सोमवार शाम लगभग सात बजे बिनावर थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास हुआ हादसा

विजय नगला, अमृत विचार: बरेली-मथुरा राजमार्ग पर किसी वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का इलाज कराया जा रहा है।

सोमवार शाम लगभग सात बजे गांव घटपुरी निवासी धर्मपाल (40) और संजू (35) मलगांव स्थित अपने खेत पर फसल देखकर एक बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। मलगांव स्थित काली मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार राजमार्ग पर जा गिरे। धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और संजू भी चोटिल हुए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां धर्मपाल ने दम तोड़ दिया। संजू का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार