झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग, 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह जलकर खाक 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में कल देर रात आग लगने से वहां रखा महत्वपूर्ण उपकरण जलकर राख हो गया। पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर के ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी आग ने तेजी से जोर पकड़ा, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंकर बड़ी दुर्घटना को टल गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस आग में लगभग 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह जल कर नष्ट हो गए हैं। बाकी नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।

डाटा सेंटर में लगी आग ने पुलिस के संचालन में असुविधा पैदा कर दी है क्योंकि यह जगह कई अहम दस्तावेजों और डिजिटल डाटा का केंद्र है। ज्ञातव्य है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय के लिए यह पहली घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी इस मुख्यालय में आग लगने की दो गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। पहली बार 16 नवंबर 2018 को पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में आग लगी थी, जिसमें कई दस्तावेज, फर्नीचर और कंप्यूटर जल गए थे। उस घटना में एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया था। इसके बाद 22 जुलाई 2021 को मुख्यालय के सेक्शन ऑफिस में भी शॉर्ट सर्किट कारण आग लगी थी, लेकिन उस समय मौजूद अधिकारियों की तत्परता के कारण आग बड़े हादसे में नहीं बदली थी।

यह भी पढ़ेंः 16 सितंबर : भारत रत्न एम एस सुब्बुलक्ष्मी का जन्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव