पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण...पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच समझौता

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : पंचायती राज विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ के बीच सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण के लिए अहम समझौता हुआ। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। समझौते के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण अलग-अलग बैच में दिया जाएगा।

समझौता ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार, निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह और आईआईएम लखनऊ की ओर से प्रो. मधुमिता चक्रवर्ती मौजूद रहीं। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यह पहल पंचायतों में व्यापक बदलाव लाएगी और जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्व निभाने में और अधिक सक्षम बनाएगी।

प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को बेहतर नेतृत्व, पारदर्शिता और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ेंः कैंब्रिज स्कूल को मिली उड़ाने की धमकी... बाथरूम में बम होने का आया मेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म