टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा फिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मुंबई के इस बल्लेबाज को खेलने के लिए फिट माना है। रोहित …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मुंबई के इस बल्लेबाज को खेलने के लिए फिट माना है। रोहित शर्मा के फिट होने के बाद बीसीसीआई फैसला करेगी कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा या नहीं।

आईपीएल में चोटिल होने वाले रोहित वन-डे और टी-20 श्रृंखला से बाहर थे और बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी खोई फिटनेस हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे थे।

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा आखिरी दो टेस्ट के लिए शामिल हो सकते हैं। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 9 जनवरी से खेला जाना है।

 

 

 

 

संबंधित समाचार