Stock Market Today: अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर उम्मीद के बीच एक बार फिर गुलजार हुआ बाजार, मजबूत रुख के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए भारत आई अमेरिकी टीम के साथ दिन भर चली सकारात्मक चर्चा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले। दोनों पक्ष समझौते को जल्द और पारस्परिक रूप से लाभकारी रूप से संपन्न करने के लिए प्रयास करने पर सहमत हुए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 अंक पर पहुंच गया। 

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। 

हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इटर्नल के शेयर नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 68.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को खरीदार रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 308.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को सेंसेक्स 594.95 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 82,380.69 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 169.90 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,239.10 अंक पर रहा था। 

ये भी पढ़े : Stock Market Today: बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, शानदार तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया.... बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों से वाराणसी की जनता खफा, बजट बिगड़ने का बया किया दर्द