पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाटा गया श्री अन्न, लखनऊ में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से "श्री अन्न " वितरित किया गया। जन्मदिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत "स्वस्थ जीवन -खाये "श्रीअन्न(मिलेट्स)" के नारे के साथ वितरण व जागरूकता अभियान "का शुभारम्भ भाजपा मुख्यालय के पास दारुल सफा रोड पर किया गया। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व प्रदेश चेयरमैन व उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड नटवर गोयल ने पैकेट वितरित किए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व अन्य मंत्रियों के आवास पर जाकर श्री अन्न का वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि मिलेट्स को हरेक को अपने खाने में अवश्य रखना चाहिए। इसमें ज्वार, बाजरा, मक्का व रागी के आधा-आधा किलो आटा के 7500 पैकेट का मुफ्त वितरण किया गया।

ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि इसकी शुरुआत लखनऊ से की गई है। 17 से 20 सितंबर तक प्रदेश के अन्य सभी महानगरों में श्री अन्न वितरण व जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। समापन कानपुर में 21 सितम्बर को होगा। इस दौरान सुरुचि भोज व व्यापारी महासम्मेलन का भी आयोजन किया गया। 

लखनऊ से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ताजपुरिया, कानपुर जिला अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह, अतुल अवस्थी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश केसरवानी, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार, कमल त्रिपाठी,केके गुप्ता, अब्दुल वहीद, मोहित तिवारी, अभिषेक गुप्ता, रमेश शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, आकाश कश्यप आदि थे।

ये भी पढ़े: सीएम योगी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं के पथप्रदर्शक

संबंधित समाचार