Bareilly : दवाओं के सैंपल रिपोर्ट का इंतजार, कई दवा कारोबारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आगरा में नकली दवाओं की बिक्री का खेल उजागर होने के बाद प्रदेश भर में अलर्ट जारी है इसी क्रम में बरेली के अफसर भी लगातार हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं। अफसरों के अनुसार अब जिले में आगरा से दवाओं की खरीद करने वाले मंडल के 16 दवा कारोबारियों कर मुश्किलें बढ़ सकती है।

दरअसल, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अफसरों ने आगरा के मंगाई गईं दवाओं के स्टाक के साथ ही बिल भुगतान संबंधी ब्यौरा मांगा गया है। इसके साथ ही 15 से अधिक दवाओं के सैंपल जो पूर्व में लैब को जांच को भेजे गए है इनकी जांच रिपोर्ट का भी अफसर इंतजार कर रहे हैं दरअसल इन दवाओं के इन नमूनों में वह दवाएं भी शामिल हैं जो कि आगरा से खरीदी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार आगरा की जिस फार्मा कंपनी से दवाओं की सप्लाई हुई हैं अन्य जिलों के साथ ही बरेली में भी इनके सप्लायर मौजूद हैं। हालांकि दवा के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कई कारोबारियों को जांच के दायरे में लिया जा सकता है।

तो सस्ते दामों पर मिली थीं दवाएं
आगरा से जो सप्लाई बरेली के दवा कारोबारियों ने ली है उनको अन्य कंपनियों की तुलना में कुछ सस्ते दामों पर दवा कारोबारियों को बेचा गया है। ऐसे में कारोबारियों ने बिना संदेह के ही इन दवाओं की खरीद कर ली। हालांकि दवा कारोबारी इन दवाओं का स्टाक वापस भेजने की बात कर रहे हैं।

संबंधित समाचार