ICC T20 Rankings: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, ICC T20 गेंदबाजों की रैंकिंग में इन खिलाडियों को पछाड़ा, बने नंबर वन
दुबई। स्पिनर वरूण चक्रवर्ती पहली बार आईसीसी T20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है और वह आईसीसी पुरूष T20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं।’’
चक्रवर्ती से पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई आईसीसी T20 गेंदबाजी रैंकिंग में शिखर पर पहुंच चुके हैं। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़े : IND A vs AUS A: सैम के शतक से ऑस्ट्रेलिया ए की मजबूत शुरुआत, हर्ष दुबे ने झटके तीन विकेट
