जौनपुर में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत: पेड़ के निचे खेलते वक्त हुआ हादसा, परिजनों में चीख पुकार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा क्षेत्र में बुधवार दोपहर बारिश के बीच बिजली गिरने से दो बच्चों की झुलस कर मौत हो गई।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुल्तानपुर गौर गांव निवासी लालमन का पुत्र किशन (15) और बद्दूर का पुत्र अतुल (13) बारिश में घर से कुछ दूर पर पेड़ के नीचे खड़े थे कि तेज चमक गरज के साथ बिजली गिरी और दोनो की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दिए। उन्होंने पहुंचकर मृतकों का जांच पड़ताल करके रिपोर्ट लगाकर भेज दिए ताकि परिजनों को सरकार द्वारा कुछ आर्थिक सहायता राशि मिल सके।
ये भी पढ़े : सीएम योगी ने किया ऐलान: UP में आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय
