आज का इतिहास: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मुख्यालय पर आतंकवादी हमला 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1180 : फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने।

1615 : थामस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे। 1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया।
1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की। 
1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत। 1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरुआत हुयी। 
1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। 
1922ः हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत। 
1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 
1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। 
1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया। 1987ः अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी की मिसाइल हटाने के लिए हस्ताक्षर किए। 
1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया।
1997ः ओजोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का फैसला किया। 1998: इंटरनेट पर साइट्स को पहचान देने वाली संस्था आईसीएएनएन बनी। 
2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू। 
2004: भारत ने घोषणा की कि अमेरिका ने भारत पर कॉमर्शियल स्पेस प्रोग्राम और न्यूक्लियर पावर फैसिलिटी पर लगी एक्सपोर्ट पाबंदी हटा ली है। 
2006ः रूसी रॉकेट सोयूज अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ। 
2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे। 2019: भारत सरकार ने ई-सिगरेट्स के प्रोडक्शन, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, सेल और स्टोरेज पर प्रतिबंध लगाया। 

संबंधित समाचार