Lucknow News: दवा कंपनी मालिकों पर 4.11 करोड़ बकाया हड़पने की रिपोर्ट दर्ज, डीसीपी साउथ के आदेश पर सरोजनीनगर पुलिस ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ/सरोजनीनगर, अमृत विचार: दवा कारोबारी ने दिल्ली के दवा कंपनी मालिकों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर से शिकायत की। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के आदेश पर सरोजनीनगर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अनिल कुमार दुबे लाइफ केयर रेमेडीज फर्म के मालिक हैं। वे वर्ष 2016 से इंटेक्स फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उत्पादों की लखनऊ व आसपास के 15 जिलों में थोक बिक्री कर रहे थे। मौखिक समझौते के तहत कंपनी ने उन्हें क्षेत्रीय वितरक बनाया था और तय हुआ था कि कम्पनी अब लखनऊ जिले में लाइफ केयर रेमेडीज के अलावा सीधे किसी फुटकर विक्रेता को माल सप्लाई नहीं करेगी।

इसी दौरान अयोध्या में कंपनी का एक इंजेक्शन मानक के विपरीत पाए जाने पर प्रतिबंधित हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसके पास लगभग चार करोड़ रुपये का स्टॉक जमा है, जिसका भुगतान वह पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा कंपनी पर करीब 11 लाख रुपये की प्रमोशन और भ्रमण संबंधी राशि भी बकाया है। इस प्रकार कंपनी पर 4.11 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया रकम और स्टॉक वापसी की मांग की तो कंपनी मालिक विश्वदीप बंसल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, उनके भाई अमरदीप बंसल ने भी फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ेंः Apple IPhone 17: भारत में आईफोन 17 की बिक्री आज से शुरू, दिल्ली से लेकर  मुंबई एपल स्टोर के बाहर लगी भारी भीड़

संबंधित समाचार