रामपुर : स्वार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

30 अप्रैल से नहीं कराया था पंजीकरण

रामपुर/स्वार, अमृत विचारः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर बिना अभिलेखों के चल रहे मैक्स प्लस नर्सिंग होम को सील किया है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से बिना अभिलेखों के चल रहे नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कंप मचा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक ने 30 अप्रैल 2025 से पंजीकरण नहीं कराया था। उन्होंने बताया कि काफी दिनो से स्वास्थ्य विभाग को नर्सिंग होम संचालकों शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. वरुण कुमार और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने  नगर में अभियान चलाया। टीम ने रामपुर मार्ग स्थित राजकीय इंटर कालेज के निकट मैक्स प्लस अस्पताल पर छापा मारा और कागजात चेक किए। अस्पताल के संचालक ने 30 अप्रैल के बाद नवीनीकरण नहीं कराया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। टीम की कार्रवाई से अन्य फर्जी संचालकों में हड़कंप मचा है। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह का कहना है कि फर्जी तरह से चल रहे लैब, अल्ट्रा साउंड सेंटरों, झोलाछाप एवं नर्सिंग होम का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार