रामपुर: चोरी करते दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
रामपुर,अमृत विचार। जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी करते हुए ग्रामीणों ने दो युवकों को रंगे हाथों मौके से पकड़ लिया। दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्यवाही कर उनका चालान कर दिया है।
नगर के मोहल्ला शिवालय मंदिर निवासी कमल जोशी का शाहबाद बिलारी रोड पर ताजपुर बेहटा गांव के समीप मकान है जिसका निर्माण चल रहा है। गुरुवार देर शाम करीब 9:30 बजे के समय दो युवक उसी निर्माणाधीन मकान के बराबर से खड़े जनरेटर के अल्टीनेटर को चोरी करके ले जा रहे थे,इसी दौरान ग्रामीण ने उन्हें देख लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरी करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया।
दोनों युवकों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उनका चालान कर दिया है। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में अपना नाम भजनपुर गांव निवासी अनस एवं सुलेमान बताया है।पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई एक स्प्लेंडर बाइक और चोरी किया हुआ अल्टीनेटर बरामद किया है।
