UP : नर्सरी की मासूम छात्रा को प्रिंसिपल ने मारे ताबड़तोड़ पांच थप्पड़...जानिए फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। जिले के कोतवाली चंदौसी क्षेत्र स्थित सेंट जॉन्स स्कूल चर्च में शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां नर्सरी की छात्रा को स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा कथित रूप से 5 थप्पड़ मारे जाने का आरोप लगा है। बच्ची के चेहरे पर सूजन और गुम चोट के निशान देखकर परिजन भड़क उठे। परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। चंदौसी के गोलागंज निवासी रजत प्रताप सिंह की बेटी नर्सरी की छात्रा है। दोपहर करीब 2 बजे बच्ची की मां अंशिका उसे स्कूल से लेने पहुंचीं, तो उन्होंने बच्ची के गाल पर सूजन और चोट के निशान देखे। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल ने उसे थप्पड़ मारे हैं। इसके बाद अंशिका प्रिंसिपल के पास पहुंचीं। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने खुद पांच थप्पड़ मारने की बात स्वीकार की। 

शिकायत में अंशिका ने गंभीर आरोप लगाया कि मारते समय प्रिंसिपल ने बच्ची से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, इस मैं मारते-मारते मुसलमान बना दूंगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पिता रजत प्रताप सिंह ने बताया कि इस अमानवीय घटना के खिलाफ उन्होंने पत्नी के माध्यम से थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे मामले पर कोतवाली चंदौसी के इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार