बलरामपुर: सपा के पूर्व विधायक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिला कारागार में निरूद्ध समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक डॉ. आरिफ अनवर हाशमी की करोड़ों रूपये की सम्पत्तियों को जिला प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को कुर्क कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश के अनुपालन मे उतरौला, रेहरा और सादुल्ला नगर थाना क्षेत्रों …

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिला कारागार में निरूद्ध समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक डॉ. आरिफ अनवर हाशमी की करोड़ों रूपये की सम्पत्तियों को जिला प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को कुर्क कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश के अनुपालन मे उतरौला, रेहरा और सादुल्ला नगर थाना क्षेत्रों में स्थित पूर्व विधायक की सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि आरिफ अनवर हाशमी ने इन सम्पत्तियों को आपराधिक कृत्य के जरिये अर्जित किया था। उन पर धोखाधड़ी और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इन अपराधों के आरोप में पूर्व विधायक पिछले कई महीनों से जिला कारागार मे बंद है। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी करूणा करुणेश ने उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर ऐक्ट के तहत कुर्की की कार्यवाही का आदेश दिया है।

कुर्की के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मिश्र,पुलिस उपाधीक्षक राधा रमण सिंह,उपजिला अधिकारी एके गौड सहित विभिन्न थाना क्षेत्रो की पुलिस मौजूद रही। कुर्क की गई सम्पत्तियो मे कई शिक्षण संस्थाओ के अलावा पेट्रोल पम्प आदि से जुडी करोड़ों रूपये की बेशकीमती सम्पत्तियां शामिल है जिन पर मुनादी के बाद लाल झंडा गाड़ कर कार्यवाही को पूरा किया गया।

संबंधित समाचार