Moradabad : बीच रास्ते से स्कूटी हटाने पर बवाल, दबंगों ने छात्रों को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा, अमृत विचार। बीच रास्ते से स्कूटी हटाने को कहने पर गुरुवार रात जमकर बवाल हो गया। दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से छात्रों पर हमला कर दिया।

कस्बे के मोहल्ला छतरी वाले कुएं निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भतीजा श्याम गुप्ता और लखन गुप्ता रात करीब आठ बजे जिम करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शनिवार का बाजार में जमा मस्जिद के पास पहुंचे, वहां मोईन और आकिब ने स्कूटी बीच रास्ते में खड़ी कर रखी थी। छात्रों ने स्कूटी हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। 

आरोप है कि तभी मोईन और आकिब ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया और शोर मचाकर तीन-चार साथी और बुला लिए। हमलावरों ने आते ही छात्रों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में श्याम गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों का कहना है कि आरोपियों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी और तब उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार