किसान आंदोलन की पीड़ा देखकर दु:खी हैं धर्मेंद्र
बीकानेर। बॉलीवुड के सिने अभिनेता और राजस्थान में बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र किसान आंदोलन की पीड़ा देखकर दु:खी है। धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि मैं अपने किसान भाईयों की पीड़ा देखकर बेहद दु:खी हूं। सरकार को जल्द ही इस मामले का समाधान निकालना चाहिए। I am extremely in pain …
बीकानेर। बॉलीवुड के सिने अभिनेता और राजस्थान में बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र किसान आंदोलन की पीड़ा देखकर दु:खी है। धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि मैं अपने किसान भाईयों की पीड़ा देखकर बेहद दु:खी हूं। सरकार को जल्द ही इस मामले का समाधान निकालना चाहिए।
I am extremely in pain to see the suffering of my farmer brothers . Government should do something fast . pic.twitter.com/WtaxdTZRg7
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) December 11, 2020
उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की ही सांसद हैं। गत दिनों ही धर्मेंद्र को उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन की मुबारकबाद दी थी। 84 वर्षीय धर्मेंद्र मुंबई के समीप ही अपने फॉर्महाउस में अकेले रहकर ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।
