आईएमए चुनाव : बीआईयू कुलाधिपति ने वोट डालकर किया मतदान का आगाज
बरेली, अमृत विचार। आईएमए चुनाव में सुबह 8:00 बजे से ही आईएमए भवन स्थित सभागार में वोटिंग आरंभ हुई समय से, वोटिंग से पहले ही मतदान करने को सदस्य सभागार में पहुंचना आरंभ हो गए थे, डॉक्टर का वोटिंग के लिए उत्साह देखते बन रहा है।

सबसे पहले मतदान का आरंभ पहला वोट डालकर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉक्टर केशव कुमार अग्रवाल ने किया, इसके बाद अन्य सदस्य भी मतदान के सभागार में पहुंचना आरम्भ हुए। चुनाव समिति में शामिल डॉक्टर विनोद पागरानी, डॉक्टर विमल भारद्वाज, डॉक्टर आरके सिंह, डॉक्टर राजीव गोयल भी मतदान पर पूरी नजर बनाये हुए हैं।
समिति अध्यक्ष ने डाला वोट
चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ प्रमेन्द्र महेश्वरी, डॉक्टर आरके सिंह ने भी अपना वोट डाला डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया की आगामी अध्यक्ष पद के लिए 4 डॉक्टरों के बीच कड़ा मुकाबला है वहीं अन्य पदों के लिए भी पदाधिकारी मैदान में शाम 5:00 बजे वोटिंग संपन्न होगी।

मतदान का टूटा रिकॉर्ड
आईएमए चुनाव के लिए मतदान के दौरान रविवार को वोटिंग का रिकॉर्ड टूट गया। सुबह 10 बजे तक 101 सदस्यों ने मतदान कर दिया था। चुनाव समिति ने आशंका जताई है कि 7 बजे तक नतीजे घोषित हो जायेंगे।
