UP : हाईवे किया जाम और थाना फूंकने की धमकी, हिंदू संगठन के नेताओं व अन्य पर 24 घंटे में तीन FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं पर 24 घंटे में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। न्यूरिया में दर्ज मुकदमे में दस लोगों को नामजद किया है। जबकि दो एफआईआर सदर कोतवाली में हुई हैं। इसमें टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर आवागमन बाधित करने, थाना फूंकने की धमकी देने, रंगदारी समेत कई आरोप लगाए गए हैं। 24 घंटे के भीतर तीन रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। अभी और कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे हैं।
 
पहली रिपोर्ट न्यूरिया थाने में अभिसूचना इकाई के दरोगा होरीलाल की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह,  वरिष्ठ जिला महामंत्री गोपाल शर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गौारव राणा, प्रभारी आशीष लोधी, जिला संगठन मंत्री शुभम सक्सेना, जिला महामंत्री सूरज वर्मा, शैलेंद्र गंगवार, चिन्टू, प्रिंस भारद्वाज, जौली गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। इसमें अभिसूचना इकाई के दरोगा द्वारा कॉल करने पर गत दिनों न्यूरिया में दर्ज किए गए मुकदमे को खत्म न किए जाने पर थाना फूंकने की धमकी देने, सरकारी कार्य को बाधित करने और धमकााने का आरोप लगा है। 

दूसरी एफआईआर सदर कोतवाली में दरोगा प्रीतम सिंह की ओर से दर्ज की गई है। जिसमें विहिंरप जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, गोपाल शर्मा, जौली गुप्ता, करणी सेना जिलाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, भाकियू टिकैतनेता धर्मेंद्र सिंह चौहान, अमित गंगवार, अकरम, अनु उर्फ खुशबू और अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें टनकपुर हाईवे जाम करने कर आवागमन बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। 

वहीं, तीसरी एफआईआर बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले कैफे रेस्टोरेंट संचालक सुगजीत सिंह की ओर से दर्ज की गई है। जिसमें विहिंरप जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, आशीष लोधी, गौरव राणा, शिवम सक्सेना, प्रिंस बजरंगी को आरोपी बनाया है। इसमें  डरा धमकाकर 60 हजार रुपये कीरंगदारी लेने का आरोप है।

ये भी पढ़ें-Bareilly : दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले अंजाम तक पहुंचे, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-डिप्टी सीएम

संबंधित समाचार