Bareilly : दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले अंजाम तक पहुंचे, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-डिप्टी सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक भाजपा  सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिसके तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को नमो युवा रन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए नमो युवा रन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। अखिलेश यादव की तरफ से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने को लेकर उन्होंने कहा कि जब-जब सूबे में सपा की सरकार रही गुंडों को फलने फूलने का मौका मिला। भाजपा की सरकार में अपराधी और माफिया प्रदेश छोड़ने को मजबूर हुए। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले अपने अंजाम पर पहुंचे। प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष, आदेश प्रताप सिंह, विधायक डी.सी. वर्मा, विधायक डॉ.एम.पी. आर्या, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक श्याम बिहारी लाल आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें-आईएमए चुनाव : बीआईयू कुलाधिपति ने वोट डालकर किया मतदान का आगाज 

संबंधित समाचार