GST: ग्राहकों को बड़ा तोहफा! घी, बटर और आइसक्रीम समेत 700 प्रोडक्ट्स हुए सस्ते, जानें नई कीमतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आणंद। मक्खन, घी, दूध और आइसक्रीम सहित अमूल के 700 से अधिक उत्पाद सोमवार से सस्ते हो जाएंगे। गौरतलब है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नयी दरें सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी। सोमवार से 62 रुपये में मिलने वाला अमूल मक्खन 58 रुपये में मिलेगा। 

वहीं, 83 रुपये में मिलने वाला यूएचटी अमूल गोल्ड दूध अब 80 रुपये में मिलेगा। इसी तरह से 149 रुपये में मिलने वाला अमूल का 200 ग्राम घी अब 140 रुपये में मिलेगा। अमूल का 120 एमएल का बटरस्कॉच आइसक्रीम 35 रुपये की जगह 30 रुपये में मिलेगा। 

कंपनी ने शनिवार को यहां जारी बयान में दामों में परिवर्तन की घोषणा करते हुए मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, चीज़, पनीर, चॉकलेट, उच्च प्रोटीन युक्त उत्पाद, बेकरी रेंज, फ्रोज़न डेयरी और पोटैटो स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट आधारित ड्रिंक सहित विभिन्न उत्पादों की सूची जारी की थी। 

कंपनी ने कहा था कि अमूल, 36 लाख किसानों द्वारा संचालित एक सहकारी संस्था होने के नाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने देश में पोषण को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के निरंतर कार्य मे एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस मूल्य में कटौती से आइसक्रीम, चीज़ और मक्खन जैसे कई डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी, जिससे व्यापक विकास का अवसर उत्पन्न होगा, क्योंकि भारत में अभी भी प्रति व्यक्ति खपत विकसित राष्ट्रों के मुकाबले बहुत कम है। 

जीएसटी में कटौती अमूल के लिए उपभोक्ताओं की आमदनी से लेकर उत्पादक तक का हिस्सा बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे यह पहल उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी साबित होगी। इस पहल के माध्यम से अमूल उपभोक्ताओं की सेवा करने और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने की अपनी परंपरा को मजबूत बनाता है, ताकि गुणवत्ता, किफायत और विश्वास हमेशा अमूल की प्राथमिकता बने रहें। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव