Bareilly : जम्मू के लिए 24 दिन बाद ट्रेनें शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जम्मू के लिए रेल सेवाएं आंशिक रूप से बहाल हो गई हैं। भूस्खलन और भारी बारिश के कारण पिछले 24 दिनों से ठप जम्मू रेल रूट अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। रविवार से हिमगिरि एक्सप्रेस समेत तीन प्रमुख ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लगातार भूस्खलन और ट्रैक पर मलबा गिरने से जम्मू रूट पर ट्रेनों का संचालन असंभव हो गया था। ट्रैक की सुरक्षा जांच के बाद अब धीरे-धीरे गाड़ियां चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सबसे बड़ी आस्था स्थल माता वैष्णोदेवी के लिए जाने वाली ट्रेनों की राह अभी भी मुश्किल बनी हुई है। कटरा की ओर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन की समस्या के कारण वहां सेवाएं फिलहाल बंद हैं। 

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मौसम की स्थिति और ट्रैक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। फिलहाल जम्मू जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का समय और स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

संबंधित समाचार