आज का राशिफल | 22 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपकी आय बढ़ने से आप अत्यंत उत्साहित रहेंगे। अधिकारों के साथ आपको अपने उत्तरदायित्व की चिंता रहेगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिए। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपकी वाक्पटुता और विचारशीलता से लोग प्रभावित रहेंगे।

वृष

आज आप अत्यंत प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। लेकिन लोग इसका महत्व आपको नहीं देंगे। बारिश में भींगने से बचने का प्रयास करें।

मिथुन

आज घर के लोगों के व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। बहुमूल्य संपत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे। भविष्य को लेकर बड़ा एवं महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

कर्क

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यवसाय में उत्तम डील प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विवाहादि मंगल कार्यों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।

सिंह

आज गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। भारी और अत्यधिक गरम भोजन का सेवन तुरन्त न करें। इससे आपको पाचन व एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कन्या 

आज नजदीकी मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। सही दिशा में किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से अत्यंत संतुष्ट रहेंगे। आप हंसी-मजाक के द्वारा आसपास का माहौल बहुत अच्छा रखेंगे।

तुला 

आज व्यापार में अचानक गिरावट आने की आशंका है। संवेदनशील विषयों को लेकर बहस न करें। काम करने के दौरान अपने मन को शांत रखें। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए शुभ रहेगा। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व की छाप डाल पायेंगे। बच्चों को अपने माता-पिता से संवाद रखना चाहिए। बचत के धन का व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे। दिखावे में धन खर्च न करें।

धनु

आज पारिवारिक जीवन बहुत ही आनंदमय रहने वाला है। व्यवसाय में लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आप पूजा पाठ में बैठ सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नई परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से उत्तम सलाह मिलेगी।

मकर

आज नए कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। अनुशासनहीनता के कारण आप अपने अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। पुराने अनुभवों से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। पूरा दिन आनंद और मनोरंजन में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजन व पाठ में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे।

कुंभ 

आज जो भी बोलें सोच-समझकर ही बोलें। असामाजिक तत्वों से आपका सामना हो सकता है। उत्तम होगा की आज सबसे विनम्र भाव ही रखें। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। मन किसी बात को लेकर उद्विग्न हो सकता है।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुए सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। दोपहर के बाद कार्यों में बाधा हो सकती है।