UP Ratna Entrepreneur Awards 2025 का भव्य आयोजन, बोले ब्रजेश पाठक- उल्लेखनीय कार्य करने वालों का हमेशा होता सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। हैशटैग लखनऊ की ओर से विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में रविवार की शाम यूपी रत्न उद्यमी अवार्ड्स -2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों का सम्मानित किया गया। इस अवार्ड समारोह को हिन्दी दैनिक अमृत विचार ने प्रायोजित किया था।

समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्टार्टअप के लोगों को एकत्र कर उन्हें सम्मानित करने की पहल बहुत अच्छी है। समाज के किसी भी क्षेत्र में कोई अच्छा काम करता है तो सरकार उसकी मदद करती है। हमारी सरकार अंतरिक्ष से लेकर खेत-खलिहान तक कार्य कर रही है। इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कैप्टन प्रदीप सिंह (दुबई), नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शमशाद हुसैन, चिंतेश निगाम, मनोज शर्मा, डॉ. सुजॉय मुखर्जी, प्रो. यशपाल सिंह, आमिर के मलिक और शिवी शर्मा को उनके विशिष्ट योगदान के लिए यूपी रत्न उद्यमी अवार्ड्स – 2025 से सम्मानित किया।

हिमाचल व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस मौके पर कहा कि हैशटैग लखनऊ आईएएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारियों और सफल उद्यमियों को बुलाकर टॉक शो का आयोजन करता है। इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मनोज शर्मा, जितेश निगम, चेतन शुक्ला, चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओम कुमारी, एसआर ग्रुप के कौशल चंद्र और जय अम्बे एसोसिएट्स के अजय त्रिपाठी के अलावा मोहन सिंह बिष्ट, युवराज सिंह परिहार, प्रियंका, दीक्षा वर्मा, राजकुमार राघव और मोहम्मद इलियास को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पार्थ फाउंडेशन के संस्थापक पार्थ गौतम ने बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने अपने अस्पताल में 10 हजार लोगों का निशुल्क इलाज कराया। एक हजार बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमृत विचार के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अखंड प्रताप सिंह, महाप्रबंधक त्रिनाथ शुक्ला और चीफ सर्कुलेशन ऑफिसर विनोद सिंह, हैशटैग लखनऊ के प्रमुख शुमाइल आदिल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः Navratri 2025: आज से क्या सस्ता, क्या महंगा? दूध, दवाइयों से लेकर टीवी, बाइक तक - जानें नया GST प्रभाव

संबंधित समाचार