Bareilly : बनारस की घटना से नाराज अधिवक्ता पहुंचे कलेक्ट्रेट, नहीं आए डीएम तो धरने पर डटे
बरेली, अमृत विचार। बनारस में वकीलों के साथ हुई घटना के विरोध में दोपहर करीब 1:00 बजे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्टरेट पहुंचे लेकिन जिलाधिकारी के मौजूद नहीं होने की वजह से अधिवक्ता भड़क गए और डीएम को बुलवाने की मांग को लेकर कलेक्ट गेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए।
करीब 1 घंटे से अधिवक्ता धरने पर बैठे थे, कलेक्ट्रेट का गेट बंद है लेकिन बाइक और पैदल आने जाने वालों के लिए थोड़ा गेट खुला छोड़ दिया है, वकीलों का कहना है जब तक डीएम नहीं आएंगे तब तक धरने पर बैठे रहेंगे, शाम तक धरना देंगे, शाम तक भी डीएम नहीं आएंगे तो मंगलवार को भी धरना दिया जाएगा।
वकीलों के धरने पर बैठने को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए कोतवाली पुलिस और इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं प्रशासन के भी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं वकीलों ने स्पष्ट कहा है कि डीएम को ही ज्ञापन देंगे, उनके न आ हाने पर धरने पर बैठे रहेंगे।
