बदायूं : पत्नी से अनबन के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। पत्नी से अनबन होने पर एक युवक ने अपने खेत पर जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सालार निवासी आशीष (25) होतीलाल की उनकी पति से अक्सर अनबन रहती थी। सोमवार के आशीष की पत्नी से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। वह दोपहर को बिना कुछ कहे घर से चले गए थे। गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन चीत्कार करते हुए खेत पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत हुई थी। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कर्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार