कानपुर : 97 सड़कों पर 8 करोड़ रुपये से होगा पैचवर्क, नगर निगम में सभी जोन में बची सड़कों के लिए आज पड़ेंगे टेंडर
कानपुर, अमृत विचार। शहर की 97 सड़कों पर बरसात के बाद हुए गड्ढे 8 करोड़ रुपये से भरे जाएंगे। हॉट मिक्स प्लांट के जरिए सड़कों का सुधार होगा। नगर निगम निधि से इन सड़कों की मरम्मत के लिए मंगलवार को टेंडर पड़ेंगे। दीपावली से पहले इन सड़कों पर पैचवर्क कराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि टेंडर होने के तुरंत बाद वर्कआर्डर जारी कर कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
शहर में अधिकांश सड़कें टूटी हैं। कुछ खोदाई के चलते तो कुछ जलभराव के चलते उधड़ गईं हैं। शासन के निर्देश पर नगर निगम ऐसी सड़कों को बनाने में जुटा है। कई सड़कों को पूरा बनाया जा रहा है तो कई पर पक्का पैचवर्क कर सुधार हो रहा है। पिछले दो महीने में नगर निगम ने करीब 200 करोड़ रुपये से सड़कों को ठीक करने के लिए टेंडर निकाले हैं।
ठेकेदारों ने नई सड़कों को तो बनाना भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों का लक्ष्य है कि दीपावली से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाए। वहीं, मंदिरों और रामलीला मैदान के आस-पास की सड़कों को बनाने के लिए 2 अक्टूबर का समय दिया गया है। अब अलग-अलग जोनों में बची हुई 97 सड़कों की मरम्मत व सुधारीकरण के लिए 8 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले गए हैं। मंगलवार को देर शाम टेंडर खोल दिये जाएंगे।
कुछ इन सड़कों के गड्ढे होंगे दूर
वार्ड-22 में महादेवन चौराहा से सुनीता ट्रेडर्स तक सड़क सुधार कार्य।
वार्ड-22 में रेस कोर्स मैदान से केस्को तक सड़क का सुधार कार्य।
वार्ड-68 में यशोदा नगर में सैनिक चौराहा से कुंज विहार चौराहे तक पैच मरम्मत का कार्य।
वार्ड-70 में गुलाबी बिल्डिंग चौराहा से शनिदेव मंदिर होते हुए विवेकानन्द स्कूल तक पैच मरम्मत का कार्य।
वार्ड-73 में मदीना मस्जिद से खटट्टा मीठा तक पैच मरम्मत का कार्य।
वार्ड-74 के अन्तर्गत ई-ब्लॉक श्याम नगर में एचआईजी-46 से सड़क का सुधार कार्य।
वार्ड-74 में श्याम नगर मेन रोड़ मे चौरसिया पान शॉप से-छप्पन भोग चौराहा तक पैच मरम्मत का कार्य।
वार्ड-74 के अन्तर्गत ई-ब्लॉक श्याम नगर में गोविन्दम लाइट से सक्षम हॉस्पिटल के सामने तक सड़क सुधार कार्य।
जोन-04 में दादा मियां चौराहा से यतीमखाना तक सड़क का सुधार कार्य।
वार्ड-2 दादा नगर के अन्तर्गत वैष्णों भोजनालय से सड़क का सुधार कार्य।
वार्ड-67 में बर्रा-4 में वरूण चौक से रफाका नाले तक सड़क का पैच द्वारा सुधार कार्य।

सीवर लाइन व मिट्टी को धंसने से रोका जाएगा
इसके साथ ही कल्यानपुर के पास 210 मी० सड़क का सीमेन्ट द्वारा मिटट्टी स्थिरीकरण का कार्य। होगा। कल्यानपुर में ब्लाक 01 से एमआईजी एच ब्लॉक 16 तक सड़क का सीमेन्ट द्वारा मिटट्टी स्थिरीकरण का कार्य होगा। इसके साथ ही कानपुर नगर आवास विकास कल्यानपुर में अन्तर्गत महाराणा प्रताप शिक्षा के केन्द्र के सामने सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी होगा। करीब 30 लाख से तीनों कार्य होंगे।
ये भी पढ़े : पाकिस्तानी सेना ने अपने ही नागरिकों पर किया हवाई हमला: JF-17 से गांव पर गिराये 8 LS -6 बम, 30 मरे, कई घायल
