सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को आहत करने वाला मामला..मां दुर्गा पर अभद्र गाने को लेकर लोगों में आक्रोश,  कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : नवरात्र के पावन पर्व की शुरुआत में ही सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को आहत करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक लोक गायिका से आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके हिंदुओं की देवी मां दुर्गा पर अश्लील गाना गाए जाने का आरोप है। इससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। थाना कुमारगंज में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया के यू ट्यूब चैनल सरोज सरगम पर आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर देवी दुर्गा मां पर गाना अपलोड किया गया है। इस अमर्यादित गाने को जिसने भी सुना, आक्रोश उत्पन्न हुआ। गाने के थंबनेल पर भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। डेढ़ घंटे के गाने को हजारों लोगों ने देखा।

इसी को लेकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत कुमारगंज निवासी सभासद सूरज कौशल, अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कौशल समेत तमाम लोगों ने थाने में गायिका सरोज सरगम के विरुद्ध शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष ने एसपी मिर्जापुर से वार्ता कर मामले को अवगत कराया। उन्होंने तत्काल थाना मड़ियांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। आश्वासन दिलाया कि जल्द ही गिरफ्तार कर वीडियो को डिलीट करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े : पशु तस्करों के हमले में मारे गए दीपक के परिजनों मिले CM योगी..दिया भरोसा, हत्या में शामिल आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार