इलाज में लापरवाही : प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ फूटा गुस्सा, शिवसैनिकों ने किया CMO कार्यालय का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीएमओ कार्यालय में मरीज के इलाज में हुई लापरवाही के मंगलवार को शिव सैनिकों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों ने सीएमओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान धरना प्रदर्शन किया गया। 

शिव सेना के जिला प्रमुख दीपक पाठक ने बताया कि बीते 2 सितंबर को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित मेट्रो विजन अस्पताल में फतेहगंज की मितोरा निवासी ममता के हाथ की सर्जरी हुई थी आरोप है कि गलत इलाज के चलते मरीज के हाथ की तीन उंगलियां काटनी पड़ी, परिजनों ने जब प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाया तो मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की शिकायत डीएम और सीएमओ से की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने चलते शिव सेना ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की है।

अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने की मांग

प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त इलाज लिए मरीज को जबरन डिस्चार्ज करना क्रूरता और अमानवीय है। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने न सिर्फ लापरवाही बरती बल्कि चिकित्सा शिष्टाचार की खुली अनदेखी की गई। मरीज के जीवन को जोखिम में डालकर अपराध किया गया। इस दौरान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने समेत डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की गई।

सीएमओ ने जांच टीम की गठित

सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने कहा, मामला संज्ञान में आया है कि मेट्रो विजन अस्पताल में मरीज का इलाज गलत किया गया है इसकी जांच कराने को एसीएमओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-Bareilly : मासूम बच्ची के संग किया था रेप, अब 20 साल जेल में कैद काटेगा दुष्कर्म का दोषी 

संबंधित समाचार