महिला के हाथ पैर बांध बदमाशों ने की लूटपाट, लगातार दूसरी वारदात को बदमाशों ने दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

रायबरेली, अमृत विचार। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के हाथ पैर बांधकर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। लगातार दूसरी घटना होने से लोगों ने दहशत का माहौल है। मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदा बाहीपुर गांव का है, जहां देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला से मारपीट करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर चारपाई पर बांध दिया और घर में रखे सोने चांदी की जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। बाद में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला को बंधन से मुक्त कराया। 

महिला के मुताबिक घटना में तीन बदमाश थे जिन्होंने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दिया और उसके बाद मुंह में कपड़ा ठूसकर सोने चांदी के जेवरात व घर में रखा 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। इससे पहले बीते दिनों विन्दासिंह मजरे बिरनावा में भी एक महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस के ढुलमुल रवैए से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। थाना अध्यक्ष बालेन्दु गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : त्योहारों पर लखनऊ को जाम से मुक्त बनाएं, यातायात की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म