देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का जल्द होगा दीदार, जानिए कब पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। वंदे भारत ट्रेन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से स्लीपर कोच के साथ पटरियों पर दौड़ सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण किया जा चुका है। 

Untitled design (33)

इसके एक रेक का निर्माण हो चुका है और दूसरे के निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है और उम्मीद है 10 अक्टूबर तक इसके निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि इस ट्रेन को जोड़ी के रूप में चलाना होगा, इसलिए दूसरे रेक के निर्माण के बाद इसका रूट तय किया जाएगा और फिर इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने हालांकि इसके निश्चित समय और मार्ग के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

ये भी पढ़े : देशवासियों के नाम PM मोदी का ओपन लेटर...GST सुधारों से हर वर्ग को होगा लाभ, जानिए और क्या कहा

 

संबंधित समाचार